नोए़डा (संवाद)। सेक्टर-80 स्थित इंपीरियल क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को अल्टीमेट क्रिकेट बैटर सीजन-5 के पहले क्वालिफायर में यूथ इलेवन ने साइलेंट स्ट्राइकर को 88 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ इलेवन ने तीन विकेट पर 223 रन बनाए। जवाब में साइलेंट स्ट्राइकर की टीम 136 रन पर सिमट गई। यूथ इलेवन के दलवीर यादव ने 91 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, जबकि अंकित तीन विकेट लेकर बेस्ट बॉलर बने।