फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों पर निमोनिया का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सुबह के समय तापमान में आई गिरावट और प्रदूषण के कारण अस्पतालों में वायरल संक्रमण, निमोनिया और सांस फूलने की शिकायत वाले बच्चों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई और सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुशवाहा ने बताया कि प्रदूषण के साथ ही सर्दी भी तेज हो रही रही है, ऐसे में इस समय ओपीडी में आने वाले बच्चों की संख्या में 10 फीसदी इजाफा हुआ है। अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में रोजाना करीब 200 बच्चे इलाज के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों आने अधिकांश बच्चों में ऊपरी श्वसन तंत्र का संक्रमण मिल रहा है। अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि वे बच्चों को सुबह घर से निकालते समय सिर, कान और सीने को अच्छी तरह ढककर रखें और खुद से कोई एंटीबायोटिक दवा न दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें