नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्वस्तिक क्रिकेट मैदान में मंगलवार सुबह अल्टीमेट क्रिकेट बैटर सीजन-3 का लीग मैच खेला गया। यूथ इलेवन ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनपीजी इलेवन ने 131 रन बनाए थे। जवाबी पारी में यूथ इलेवन ने 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की। तीन विकेट लेने वाले अंकित सिंह बेस्ट बॉलर रहे। दिलवार यादव (52 रन) बेस्ट बैट्समैन बने।