दादरी (संवाद)। गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित विद्या भारती स्कूल में आयोजित गणित एवं विज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर, रेलवे रोड, दादरी के छात्रों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। विज्ञान मॉडल में आशीष और संवेदक आधारित मॉडल में कमलदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया। गणित प्रतियोगिता में मयंक और अभि प्रथम रहे। पत्र वाचन में नक्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंध समिति ने सभी विजेताओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामकुमार वर्मा, रविंद्र गोयल, एकता महेश्वरी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।