फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में युवक की मौत, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के डेढ़ महीने बाद भी दनकौर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। पीड़ित भाई ने अदालत की शरण ली है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र के डिरौरा विश्वनाथपुर निवासी सुमित कुमार ने शिकायत में बताया कि उनका भाई अमित कुमार नोएडा में नौकरी करता था। बीती 4 अगस्त की रात अमित अपनी बाइक से नोएडा से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर न्यू लाईफ स्कूल के पास नगला चीती गांव के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े एक सांड से जा टकराई, जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई। घायल को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक कुछ देर रुकने के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें