फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिंक समाधान दिवस में पहुंची 154 शिकायतें

विज्ञापन
जेवर तहसील में मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के तहत आयोजित स्पेशल पिंक समाधान दिवस में लोगो की सम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की जगह मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के तहत स्पेशल पिंक समाधान दिवस का आयोजन हुआ। ताकि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा सके। तीनों तहसील में कुल 154 शिकायतें पहुंची। इनमें 30 से अधिक शिकायतें महिलाएं लेकर पहुंची। वहीं 154 में से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। दिवस में महिला हेल्प डेस्क भी लगाई। जहां विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


तहसील जेवर में जिलाधिकारी ने स्पेशल पिंक समाधान दिवस की अध्यक्षता की। वहां कुल 62 शिकायतें पहुंची। जिनमें से दो का मौके पर समाधान कराया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों को बाकी लंबित शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्पेशल पिंक समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। महिलाओं की सुविधा और सहायता के लिए पिंक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई। इसके माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें