फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को रोकने के लिए लगाए तार की चपेट में आया युवक, करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए खेत के आसपास लगाए गए तार की चपेट में आने से एक युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए कंटीले तारों की फेसिंग कर रखी है। बताया जाता है कि रात के समय उक्त तारों में करंट छोड़ दिया जाता था। बुधवार रात उसके 24 वर्षीय भतीजे नदीम को तार की चपेट में आने से करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि मामला परिवार का होने के चलते परिजनों ने बगैर किसी को सूचना दिए गमगीन माहौल में शव को पास के ही कब्रिस्तान में दफना दिया। उधर पुलिस का कहना कि मामला जानकारी में नहीं है, अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें