फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 स्थित नीलगिरी पब्लिक स्कूल में एचसीएल फाउंडेशन द्वारा युवा केंद्र पूर्व छात्र सम्मेलन-2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने महंगे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स के विकल्प के रूप में तैयार चिप्स, नमकीन जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में प्रो. अखिलेश मिश्रा, सलीम अहमद, डॉ. बीके राय, कपिल प्रुथी आदि मौजूद रहे।