दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी के पास ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक गुलावठी खुर्द गांव निवासी मंगू सिंह एनटीपीसी प्लांट में इलेक्ट्रीशियन थे। बुधवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।