नोएडा। सेक्टर-66 के ममूरा गांव में गैस की अवैध रिफिलिंग का मामला सामने आया है। आपूर्ति विभाग व पुलिस ने घरेलू गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरने के आरोप में 24 अप्रैल की रात एक व्यक्ति को पकड़ा। मौके से अलग-अलग कंपनियों के घरेलू सिलिंडर, रिफिलिंग मशीन, छोटे सिलिंडर और तराजू-बाट बरामद हुए। आपूर्ति विभाग ने कोतवाली फेज थ्री में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गश्त के दौरान जानकारी मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक रजनी को सूचना दी थी। मूल रूप से बिहार का आरोपी श्यामू देशवाल मामूरा में किराए के मकान में रहकर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करता है।