दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर तैनात कुलदीप पांडे सुपरवाइजर 25 अप्रैल को ड्यूटी के बाद बाइक से गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक एक बाइक से उनकी बाइक सट गई। इसके बाद दूसरे बाइक के सवार ने उनके साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुपरवाइजर ने उपचार के बाद प्राथमिकी कराई है।