फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीनी विवाद में युवक को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। जीटी रोड पर युगल ऑटोमोबाइल कार्यालय में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की लात-घूसों से पिटाई कर गंभीर रूप घायल कर दिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल ने उपचार के बाद आठ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर युगल ऑटोमोबाइल शोरूम है। 14 सितंबर को दादरी के मोहल्ला ठाकुरान निवासी नरेश भाटी बैठे थे। कार्यालय में विकल भाटी, चंचल भाटी, हर्ष भाटी, आदेश भाटी समेत आठ लोग व तीन अज्ञात घुस गए और नरेश से वार्ता करने लगे। इस दौरान हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। ऑफिस के अन्य कर्मचारियों ने बमुश्किल मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें