फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किराये के विवाद में युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
किराये के विवाद में युवक पर किया हमला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में किराये के विवाद को लेकर रूम पार्टनर ने युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगढ़ निवासी राजवीर सिंह ने बीटा-2 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका बेटा धीर सिंह ग्रेटर नोएडा के बल्ला की मढ़ैया क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता है। उसके साथ उसी गांव का रहने वाला रवि उर्फ ववी भी रूम पार्टनर के रूप में रह रहा था। 10 मार्च की रात किराये के पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी पहले भी गांव में झगड़ा कर चुका है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें