नोएडा (संवाद)। सेक्टर-131 स्थित एमवीएम स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए लीग मुकाबले में जेएसजी क्रिकेट क्लब दिल्ली ने टाइगर्स 2.0 को 14 रनों से हरा दिया। जेएसजी क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 17.4 ओवरों में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स 2.0 की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सक्शम गुप्ता ने 15 गेंदों में 24 रन और हर्षित वर्मा ने 13 गेंदों में 20 रन की पारी खेली।