तहसील दादरी में पैरवी करने आए युवक के साथ धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घायल ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर निवासी दीपक पर घात लगाए बैठे आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने यश, प्रियांशु, विक्की एवं तीन अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।