फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक पर हमला, सिर में आईं चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गांव साकीपुर में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़ित पिता ने दो नामजद के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनिल भाटी ने बताया कि पुत्र सागर भाटी का गांव के ही कृष्ण और अमित भाटी के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसके सिर पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई है। उन्होंने बताया कि होली के समय भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें