हथीन। उटावड थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक पहलवान मार्केट उटावड में अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके पर सरफराज निवासी कोट थाना बहीन मिला। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा व कारतूस मिला। आरोपी के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। आरोपी के खिलाफ उटावड थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने आरोपी सरफराज को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद