फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की जगह एसएससी की परीक्षा देने पहुंचा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
दोस्त की जगह परीक्षा देने का आरोपी पवन कुमार ।
विज्ञापन
दोस्त की जगह एसएससी की परीक्षा देने पहुंचा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। दोस्त की जगह एसएससी की परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने सेक्टर-62 स्थित परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-62 स्थित आईजोन डिजिटल केंद्र में कई परीक्षाएं होती हैं। बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में एसएससी का स्किल टेस्ट था। इसमें दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचे झज्जर हरियाणा निवासी पवन कुमार को मौके पर पकड़ लिया गया। परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने इसकी सूचना कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त इलाहाबाद निवासी अमर कुमार के लिए परीक्षा देने आया था। पवन और अमर दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक साथ रहकर कोचिंग करते हैं। इस कारण दोनों में दोस्ती है। इस परीक्षा केंद्र से पहले भी इस तरह के कई आरोपी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें