ग्रेटर नोएडा। शारदा यूनिवर्सिटी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और माई भारत के सहयोग से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वाद-विवाद, भाषण, स्लोगन लेखन, पेंटिंग, नृत्य, संगीत और शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और स्वस्थ जीवनशैली से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। माई भारत के डिप्टी डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह ने नशामुक्ति को सभी की जिम्मेदारी बताया। ब्यूरो