ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2027-28 को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीएसए राहुल पंवार ने सभी बीईओ को निर्देश दिए हैं कि कक्षा आठ के पात्र विद्यार्थियों के आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और आधार कार्ड समय से तैयार कराए जाएं। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक हर वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा नोडल राजेश खन्ना ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यालयों को छात्रों और अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया व पात्रता की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को योजना से जोड़ना है। ब्यूरो