फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फुटबॉल प्रतियोगिता में बरेली ने मुरादाबाद को 7-0 से हराकर जीता एकतरफा मैच

Sun, 21 Sep 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
फुटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : खेल कार्यालय
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्य स्तरीय सब जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन गांधी स्टेडियम में सात मुकाबले खेले गए। सुबह से ही मैदान पर खिलाड़ियों का जोश देखने लायक रहा। सभी फुटबॉल मैचों में खिलाड़ियो में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पहला मैच अयोध्या मंडल और गोरखपुर मंडल के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 5–0 से शानदार जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला बरेली और मुरादाबाद के बीच हुआ। यहां बरेली ने 7–0 से एकतरफा जीत हासिल की। तीसरे मैच में सहारनपुर और प्रयागराज आमने-सामने हुए जिसमें कड़े संघर्ष के बाद सहारनपुर ने 1–0 से बाजी मारी।

चौथे मुकाबले में मेरठ ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 3–0 से हराकर अपनी पकड़ मजबूत की। पांचवें मैच में विंध्याचल मंडल ने अलीगढ़ को 2–0 से मात दी। छठे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने बस्ती के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5–0 से विजय पाई। इस बीच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, एआर कोऑपरेटिव प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र नाथ मिश्रा, क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें