फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महिला मित्र ने जीना किया दुश्वार: शादी के बाद भी न छोड़ा पीछा, डिमांड सुन बीवी का खौला खून, पहुंची थाने

Wed, 17 Jun 2026 07:22 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

एक महिला ने पति की कथित महिला मित्र और साथियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। पति से छह लाख रुपये हड़पने व मारपीट की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पूर्व महिला मित्र ने जीना किया दुश्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के कोतवाली फेज-टू क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की कथित महिला मित्र और उसके साथियों पर ब्लैकमेलिंग, पैसे हड़पने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली फेज टू पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि उनके पति हर्षित से एक युवती की पहचान थी। आरोप है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पति ने युवती के दबाव और ब्लैकमेलिंग के चलते करीब छह लाख रुपये उसे दे दिए। जब उन्हें इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने पति से पूछताछ की। 

इसके बाद कथित तौर पर यह बात सामने आई कि आरोपी युवती पति को उनके निजी संबंध सार्वजनिक करने और परिवार में विवाद खड़ा करने की धमकी देकर रुपये ले रही थी। आरोपी युवती लगातार उनके परिवार पर दबाव बना रही थी और रुपये की मांग कर रही थी। 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी का कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क है, जिसके चलते परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिला के अनुसार, 28 सितंबर 2025 को आरोपी युवती पांच-छह लोगों के साथ उनके पास पहुंची और गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। किसी तरह वह मौके से निकलकर बचीं। 
विज्ञापन

उनका आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली फेज टू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें