फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनसीआर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में छाए युवा शटलर

विज्ञापन
विज्ञापन
कई राज्यों के करीब 125 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-73 स्थित प्ले ऑल बैडमिंटन कोर्ट में शनिवार शाम विभिन्न कैटेगरी में एनसीआर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में नोएडा, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, चंडीगढ़, आगरा और गुजरात सहित कई राज्यों के करीब 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में अंडर-9 से अंडर-19 तक की कैटेगरी में रोमांचक मुकाबले हुए। आयोजक निखिल भाटी और रितिका चौधरी ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल से परिचित कराना है। विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल, टी-शर्ट और ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में सुभाष चौधरी, परविंदर अवाना, रविंद्र भगत, रामवीर हवलदार, प्रमोद टाइगर, संदीप अवाना, संचित चौहान, शैलेश बेसोया और अमन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


विजेता खिलाड़ी
अंडर-9 – शिवाय सिंह
अंडर-13 – उर्सिता कश्यप
अंडर-15 – प्रियांशु नागर
अंडर-16 – हैप्पी नागर
अंडर-17 – आकाश धाकरे
अंडर-18 – हर्ष यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें