फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमिटी इंटरनेशनल ओलंपियाड में चमके युवा वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। एमिटी इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशंस की ओर से आयोजित 11वें एमिटी इंटरनेशनल ओलंपियाड का शनिवार को समापन हुआ। छह दिवसीय प्रतियोगिता में भारत समेत दक्षिण कोरिया, रूस, भूटान, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं जीटीबी अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. धीरज शाह सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाना था। वक्ताओं ने वैज्ञानिक सोच, नवाचार और वैश्विक सहयोग को विकसित भारत की मजबूत नींव बताते हुए छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें