फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवा कवियों ने किया हिंदी का गौरव गान

विज्ञापन
हिंदी दिवस के अवसर पर लखनऊ विवि के मालवीय सभागार में रविवार को हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभ
विज्ञापन
लखनऊ। हिंदी दिवस के अवसर पर लखनऊ विवि के मालवीय सभागार में रविवार को हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, संस्कृति विभाग उप्र. व काव्योम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। कवि अशोक अग्निपथी ने पढ़ा- हिंदी के आंचल में जो भी पला बढ़ा और सोया है, आदर्श, सभ्यता, संस्कार के बीज उसी ने बोया है। हास्य कवि विकास बौखल बाराबंकी ने पढ़ा कि किसी खंजर से न तलवार से जोड़ा जाए, सारी दुनिया को चलो प्यार से जोड़ा जाए। यह किसी शख्स को दोबारा न मिलने पाए, प्यार के रोग को आधार से जोड़ा जाए। कई युवा कवियों ने रचनाओं से गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. मनुका खन्ना व राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो. पवन अग्रवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें