ग्रेटर नोएडा। नट मढ़ैया पीपल तिराहा के पास अज्ञात हमलावरों ने युवक की बाइक रोक कर लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गए। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बुलंदशहर निवासी दुष्यंत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि निजी कंपनी में काम करने वाले उसके भाई विमल कुमार के साथ 27 अप्रैल की सुबह नट मढ़ैया पीपल तिराहा के पास 3-4 अज्ञात युवकों ने मारपीट की और गाली गलौज करते हुए भाग गए। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो