युवक ने फंदा लगाकर दी जान
नोएडा। मामूरा गांव में किराये पर रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब आसपास के लोगों ने कमरे में युवक को लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के छपरा जिले के मांझी निवासी 30 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में हुई है। वह मामूरा गांव की गली नंबर-7 में किराये के कमरे में रहकर काम करता था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अवधेश कई दिनों से मानसिक तनाव था। वह पहले की तुलना में कम बोलता था और लोगों से दूरी बनाए हुए था। हालांकि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो