फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स बाइक सवार युवती का कहर: टक्कर से युवक का फट गया पेट, 33 टांके लगे, दूसरी मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे

Sun, 22 Feb 2026 09:25 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

सेक्टर-18 अंडरपास पर स्पोर्ट्स बाइक सवार युवती ने दूसरी बाइक को टक्कर मारी। युवक का पेट फटा, 33 टांके लगे; बहन-भांजा घायल। युवती फरार, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
नोएडा में तेज रफ्तार का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पोर्ट्स बाइक सवार युवती ने रफ्तार से बाइक चलाते हुए सेक्टर-18 अंडरपास के पास दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जिस बाइक में टक्कर लगी उसके परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार युवक का पेट फट गया। 33 टांके लगाकर पेट सिला गया है और एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा है। युवक के साथ बाइक पर मौजूद उसकी बहन और एक साल का भांजा भी घायल हुआ है। हादसे के बाद स्पोर्ट्स बाइक सवार युवती आनन-फानन मौके से भाग निकली। आरोप यह भी है कि युवती स्टंट कर रही थी, जिस दौरान हादसा हुआ। शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

यह हादसा 17 फरवरी की शाम को हुआ था। थाना सेक्टर-20 पुलिस को दी गई शिकायत में विकास कुमार ने बताया है कि 17 फरवरी की शाम करीब 4 बजे के करीब जब उसका भतीजा और भतीजी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सेक्टर-18 अंडरपास के पास स्पोर्ट्स बाइक से आ रही युवती ने टक्कर मार दी। हादसे में शिकायतकर्ता का भतीजा सौरभ, भतीजी ऋतु और भतीजी की गोद में बैठा एक बच्चा घायल हो गया। 

घायल के परिजन उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पेट का ऑपरेशन बताकर करीब 10 लाख रुपये खर्च का अनुमान दिया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन उसे वहां से लेकर दिल्ली एम्स ले गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पेट में 32-33 टांके लगाए। युवक अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

महिला और बच्चे को भी चोट आई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली स्पोर्ट्स बाइक सवार युवती घटनास्थल से फरार हो गई। 
विज्ञापन

गाजियाबाद के पते पर पंजीकृत है बाइक, पुलिस ने बरामद की
सेक्टर-20 थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाली स्पोर्ट्स बाइक की पहचान कर बरामद कर ली गई है। बाइक गाजियाबाद के पते पर पंजीकृत है। चालक युवती के बारे में जानकारी स्पष्ट की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें