फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल की खिड़की से युवती को दिया धक्का, बाल-बाल बची जान; उठ रहे कई सवाल... सीसीटीवी फुटेज जब्त

Tue, 04 Mar 2025 02:26 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा के एक होटल की खिड़की से युवती को धक्का दिए जाने का मामला सामने आया है। जहां एसी के आउटडोर यूनिट के तार में कुर्ता फंसने से युवती की जान बाल-बाल बच गई। 
विज्ञापन
होटल की खिड़की से युवती को दिया धक्का, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोल्फ लिंक वन सोसाइटी में स्थित सैफरन इन होटल में एक युवक ने दूसरी मंजिल की खिड़की से एक युवती को धक्का दे दिया। सौभाग्यवश युवती का कुर्ता होटल की बाहरी दीवार पर लगे एसी के आउटडोर यूनिट के तार में फंस गया। जिससे वह पीठ के बल नीचे गिरने से बच गई और उसकी जान बच सकी।

विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीटा कोट अली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी डरी हुई थी और लगातार मदद की गुहार लगा रही थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती होटल में आरोपी ने जबरन वहां बुलाया था कि नहीं।

पुलिस द्वारा होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने युवती को धक्का क्यों दिया। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने निवासियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद युवती बिना बताए ही पुलिस को चुपके से वहां से निकल गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस होटल में पहले भी संदिग्ध गतिविधि देखी गई हैं, लेकिन प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब जब यह गंभीर घटना घटी है, तो पुलिस और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

इलाके में व्यावसायिक गतिविधि पर रोक है। बावजूद इलाके में होटल, हॉस्टल, बैंकवेट हाल का संचालन किया जा रहा है। युवती की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें