फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

रबूपुरा संवाद। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित चचूरा गंग नहर में सोमवार को युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवक की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं लगाया जा सका। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक ने नहर में छलांग लगाई है और वह डूब रहा है। जिसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने उसकी खोजबीन शुरू की। युवक की पहचान थाना सिकंदराबाद के गांव प्रानगढ़ निवासी विजय के रूप में हुई है। जिसके बाद परिजनों को भी सूचना दी गई। रबूपुरा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि युवक की तलाश में रेक्स्यू टीमें लगी हैं। जल्द ही उसे ढूंढ़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें