ग्रेटर नोएडा। गुलिस्तानपुर अंडरपास के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अजब सिंह की पत्नी सुषमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि नौ फरवरी को उनके पति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी, जिनका इलाजा निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, चालक घटना के बाद मौके से भाग गया।