दादरी(संवाद)। कार की टक्कर से घायल युवक की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। वह कोतवाली दादरी क्षेत्र के आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज के समीप फ्लाईओवर पर पलटे ट्रैक्टर ट्राॅली को देखने के लिए रुका था। इसी दौरान हादसा हुआ था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के आकिलपुर निवासी सलेक के भाई दिनेश को 18 अप्रैल की रात एक कार ने टक्कर मार दी थी।