ग्रेटर नोएडा। तिलपता के पास तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी। घायल के भा0ई की तहरीर पर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। वैदपुरा गांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अप्रैल को उनका भाई शिवकुमार घर लौट रहा था। तिलपता से चार मूर्ति की ओर जाने वाले रास्ते पर कैबचालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार के पैर में फ्रैक्चर हो गया। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। परिजनों के अनुसार, घायल का उपचार जारी है। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो