ग्रेटर नोएडा। न्यू हॉलैंड गोल चक्कर के पास सड़क हादसे में बुधवार को हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृतक का एक साथी भी घायाल हो गया। सूरजपुर निवासी संजय कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 23 साल का बेटा आयुष दोस्त पंकज के साथ बाइक से जा रहा था। न्यू हॉलैंड गोल चक्कर के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान आयुष की मौत हो गई। वहीं, पंकज अब भी उपचाराधीन है।
घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो