महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में स्थित ऑफिसर काॅलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर उक्त स्थान पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड के ऑफिसर काॅलोनी में अन्नू कुमार का शव उसके घर में मिला। बेटे को अचेत देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
उधर मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई और शव कब्जे में ले लिया। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है।