फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल।
जिले के मंडकोला गांव निवासी रोहित (22) की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गदपुरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि शनिवार की सुबह रोहित और प्रिंस बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। दोनों केएमपी कलवाका क्षेत्र से होते हुए मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे के रास्ते फरीदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने रोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों के सौंप दिया गया। इसके साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें