फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

- आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी का मामला, लोन एप के जालसाजों से परेशान होने की आशंका
माय सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में रविवार को पंखे से फंदा लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक मोहित (27) कानपुर देहात से दीवाली के समय पैसे कमाने के लिए नोएडा आया था और यहां अलग-अलग सोसाइटी में रंगाई पुताई का काम कर रहा था। कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शुरुआती जांच में लोन एप के जालसाजों की प्रताड़ना की बात सामने आ रही है।

प्राथमिक जांच के अनुसार मोहित ने लोन एप से कुछ उधार लिया था और उसे चुकाने के लिए दिवाली के वक्त नोएडा में अलग-अलग स्थान पर काम कर रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने बिसरख में रहकर कई स्थानों पर पेंटिंग और सफाई का काम किया। रविवार को मोहित सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी की आठवीं मंजिल के एक फ्लैट में पुताई का काम कर रहा था। उसने फ्लाइट में अकेले काम करते हुए पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के मोबाइल पर लोन एप वालों की कई मिस्ड कॉल पड़ी हुई मिलीं। इसके बाद पुलिस ने लोन एप के एंगल से भी मामले की जांच शुरू की। मृतक के घर वालों को जानकारी दी। परिवार की तरफ से देर रात तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, न ही किसी परिजन ने मोहित के एप से लोन लेने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें