इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में यामाहा कट के पास हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक टेंपो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस वजह से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में पीड़ित के दोनों हाथों की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने आरोपी चालक बुलंदशहर के रोहित शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित के दोस्त ग्रेनो वेस्ट के यूसुफपुर चकशाहबेरी निवासी अजय नगवाल ने बताया कि 14 अप्रैल की शाम उनका दोस्त कुमार वैभव डेल्टा स्थित घर जा रहा था। इसी दौरान टेंपो चालक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।