फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ससुराल में शराब पिलाकर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक ने साला-साली और पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूल रूप से महोबा निवासी भूपेंद्र जेवर के गोपालगढ़ में रह रहे हैं। भूपेंद्र ने बताया कि साला मुकुल के साथ शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मुकुल ने उसके साथ मारपीट की। साली पूजा और पत्नी भारती ने भी भाई का साथ देते हुए उसे पीटा। भूपेंद्र ने बताया कि इसके बाद उसने छोटे भाई बबलू और भांजे को बीच-बचाव के लिए बुलाया, लेकिन ससुरालवालों ने भाई और भांजे पर भी हमला कर दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें