नोएडा (संवाद)। सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के नीचे सो रहे युवक पर दो लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। घायल ने सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में उपचार कराया। बुलंदशहर के अहमदनगर निवासी नीटू वर्मा ने बताया कि वह मामूरा में रहता है। उसने फेज-3 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे वह सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान जसवंत और सुमन वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उनसे अभद्रता की, विरोध करने पर उनपर डंडों से हमला कर दिया।