फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में लक्षित ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी लक्षित अग्रवाल ने सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के मदुरै में 22 से 30 अक्तूबर तक सीबीएसई राष्ट्रीय बॉयज अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न खिलाड़ियों ने अलग-अलग जोन की टीमों से भाग लिया। लक्षित का चयन काशीपुर में आयोजित नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के आधार पर हुआ था। कोच संजीव ने बताया कि उसने प्रतियोगिता से पहले रोजाना पांच से छह घंटे अभ्यास किया। साथ ही क्लस्टर और जोनल लेवल पर रही कमियों में भी निरंतर सुधार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें