नोएडा (संवाद)। छलेरा निवासी सोहित श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उनके भाई कृष्णा श्रीवास्तव सेक्टर-4 स्थित मार्केट में मौजूद थे। इसी दौरान दिल्ली के दल्लूपुरा हरिजन बस्ती निवासी मनीष भास्कर और उसके साथी आरिफ ने वहां पहुंचकर कृष्णा श्रीवास्तव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और नुकीले हथियार से मारकर उन्हें रूप से घायल कर दिया। जब आसपास के लोग बीच-बचाव किए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल कृष्णा श्रीवास्तव को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।