ग्रेटर नोएडा। शहर के बिरौंडा गांव में रविवार को 10-11 गांवों के किसानों ने 4 प्रतिशत अतिरिक्त आबादी भूखंड के मुद्दे पर बैठक की। इसमें 20 सितंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक धर्मवीर नंबरदार के आवास पर हुई जिसका संचालन बिजेंद्र सैनी ने किया। चौधरी प्रकाश प्रधान, लाला प्रधान, राकेश नंबरदार (बिरौंडा) और मुखिया बीडीसी (डाढ़ा) ने बैठक का नेतृत्व किया। इस मौके अमित पहलवान (नियाना) समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो