नोएडा। छलेरा गांव में रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती ने बृहस्पतिवार रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छलेरा में रहने वाली मीनू चौहान ने बृहस्पतिवार को पंखे से फंदा लगा लिया। इसी दौरान घरवालों ने देख लिया तब उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में युवती के तनाव में होने की बात कही जा रही है। ब्यूरो