ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक क्षेत्र के एक प्लॉट में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वीरू गौड़ (18) निवासी कुशीनगर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक अपने परिवार के साथ रहता था। वह एक कंपनी में काम करता था। गुरुवार को उसने अपने औद्योगिक क्षेत्र स्थित घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने पुलिस को बताया कि है कि युवक पिछले कई दिन से पारिवारिक व मानसिक अवसाद के कारण परेशान था। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजन को सौंप दिया गया है। मामले में परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। ब्यूरो