ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास चोर कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और पर्स चोरी कर ले गए। सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मिग्सन ट्विंज संदीप कमल ने बताया कि नौ फरवरी की रात जब वह सब्जी खरीदकर वापस आए तो ड्राइवर सीट के बगल वाली खिड़की का शीशा टूटा था और उसके अंदर रखा लैपटॉप और पर्स गायब था। बता दें कि चोर सब्जी मंडी, मार्केट आदि के बाहर खड़ी कारों को लगातार निशाना बना रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो