फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेकिंग के दौरान चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर में रविवार सुबह चेकिंग के दौरान एक युवक को पुलिस ने अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जेवर खादर से आने वाले रास्ते पर युवक पुलिस वाहन देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुबीन, निवासी मेहंदीपुर, जेवर बताया है। तलाशी में उसकी जेब से एक धारदार चाकू बरामद हुआ है, जिसकी ब्लेड और हैंडल पर तेज धार और डिजाइन मौजूद थी। चाकू को पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी ने बताया कि गांव में रंजिश के चलते वह सुरक्षा के लिए चाकू रखता है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें