फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंगाल के व्यंजनों का मिलेगा स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शारदीय नवरात्र में सेक्टर पाई-2 स्थित कालीबाड़ी में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से की जाएगी। इसमें बंगाल के व्यंजनों का भी स्वाद भी मिलेगा। ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति की ओर से पारंपरिक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए जाएंगे। बंगाल के कारीगर यहां करीब 30 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। हुगली नदी की मिट्टी से मूर्ति बनाई जा रही है। समिति के उपाध्यक्ष देवर्षि मुखर्जी ने बताया कि 27 सितंबर को मां की प्रतिमा को स्थापित किया। 2 अक्तूबर को सिंदूर खेला के साथ विसर्जन किया जाएगा। गायक विनोद राठौर के साथ बंगाल के कलाकार मां के भजन प्रस्तुत करेंगे। मेले में 25 से 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। समिति के महासचिव देबाकी घोषाल, सांस्कृतिक सचिव नवनीता महेश, कार्यकारी सदस्य बिदिशा दत्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें