मेरठ। लालकुर्ती शक्तिधाम मंदिर में नवरात्र की पूर्व संध्या पर नगर कीर्तन निकाला गया। संकीर्तन में संत नीरज मणि ऋषि ने देवी मां का गुणगान किया। नगर कीर्तन लालकुर्ती छोटे बाजार से होता हुआ बेगमपुल और बड़ा बाजार होते हुए शक्तिधाम मंदिर में पहुंचा। संत नीरज मणि के साथ श्रद्धालुओं ने भी माता रानी का गुणगान किया। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में शक्तिधाम मंदिर में बृहस्पतिवार से 29 सितंबर तक रात आठ बजे से 10 बजे तक सत्संग होगा। इसके बाद 30 सिंतबर को भंडारे के साथ महोत्सव संपन्न होगा। ब्यूरो