फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: चालान का भुगतान करने से पहले नोएडा पुलिस दिखाएगी आधे घंटे की फिल्म

Mon, 22 Mar 2021 09:35 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में ई- चालान प्रणाली लागू होने के बाद नियम तोड़ने पर जुर्माना भी 10 गुना तक बढ़ गया है। इसके बावजूद लापरवाही बरतने वालोों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस अब दिल्ली की तर्ज पर नया प्रयोग करने जा रही है। अब चालान का भुगतान करने से पहले नियम तोड़ने वालों को आधा घंटे की फिल्म दिखाकर जागरूक करने का काम किया जाएगा। फिल्म देखे बिना चालान का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि चालान का भुगतान करने के लिए पहुंचने वालों में से बहुत से लोगों को अपनी गलती की जानकारी नहीं होती है। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनके एक नहीं बल्कि कई चालान होते हैं। हर बार गलती करना लापरवाही को दर्शाता है। अब चालान का भुगतान करने पर सिर्फ रुपये ही खर्च नहीं होंगे बल्कि चालान भरने से पहले यातायात जागरूकता से जुड़ी फिल्म भी देखनी होगी। 

नियम तोड़ने वालों को लेक्चर भी सुनना होगा
आधे घंटे की फिल्म देखने के बाद नियम तोड़ने वालों की पाठशाला भी लगाई जा रही है। चालान का भुगतान करने वालों को कांफ्रेंस रूम में 20 मिनट का लेक्चर भी सुनना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें